दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने को लेकर गिरफ्तार हुआ शख्स, अलमारी में मिला था शव
दिल्ली पुलिस ने द्वारका में किराए के मकान में अपनी 26-वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या करने को लेकर एक शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। महिला का शव एक अलमारी के अंदर बैठी हुई अवस्था में मिला था। एएनआई के मुताबिक, शख्स ने लिव-इन पार्टनर द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाए जाने के कारण उसकी हत्या की थी।