दिल्ली में लॉकअप के अंदर शराब पीते और स्नैक्स खाते दिखे अपराधी; वीडियो आया सामने

दिल्ली में लॉकअप के अंदर शराब पीते व स्नैक्स खाते राहुल काला, नवीन बाली समेत कई अपराधियों का एक वीडियो सामने आया है। 5-अगस्त को दोबारा गिरफ्तार किए जाने से पहले ये दोनों मंडोली जेल में थे जिसके बाद स्पेशल सेल ने 10-अगस्त तक इन्हें रिमांड में लिया था। डीजी (तिहाड़ जेल) संदीप गोयल ने कहा, "हम इसकी जांच करेंगे।"

Load More