दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने पर डीज़ल ट्रकों के प्रवेश की दी गई अनुमति

दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता के 'गंभीर' से सुधरकर 'बहुत खराब' होने पर सरकार ने प्रदूषण को लेकर लगी पाबंदियों में ढील देकर डीज़ल ट्रकों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की अनुमति दे दी। हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार देखा गया। दिल्ली में शनिवार शाम 4 बजे एक्यूआई 317 दर्ज हुआ।

Load More