दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, बीएस-III व IV वाहनों को मिली अनुमति
केंद्र सरकार के प्रदूषण नियंत्रण पैनल ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के बीच दिल्ली-एनसीआर में लागू जीआरएपी स्टेज-III प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया जिसके बाद बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीज़ल वाहनों को चलाने की अनुमति मिल गई। हालांकि, वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में जाने से रोकने के लिए स्टेज-I और स्टेज-II के प्रतिबंध लागू रहेंगे।