दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए आईआईटी कानपुर ने दिया 'कृत्रिम बारिश' का प्रस्ताव
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, आईआईटी कानपुर के शीर्ष अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'कृत्रिम बारिश' का प्रस्ताव दिया है। बारिश से प्रदूषकों और धूल को नीचे बिठाया जा सकेगा। बकौल अग्रवाल, क्लाउड सीडिंग के लिए डीजीसीए की मंज़ूरी मिल गई है लेकिन मौसम विज्ञान संबंधी कुछ ज़रूरी परिस्थितियों की भी ज़रूरत होगी।