दिल्ली में वाहनों के लिए फिलहाल लागू नहीं होगा ऑड-ईवन

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के लिए फिलहाल ऑड-ईवन लागू नहीं होगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार देर रात से बारिश के कारण मौसम में बदलाव होने से वायु प्रदूषण में कमी आई है। राय के मुताबिक, दिवाली के बाद प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

Load More