दिल्ली में विमान की टॉयलेट सीट के पीछे मिला ₹98 लाख का सोना, सामने आया वीडियो
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने दोहा से आए एक भारतीय यात्री को 1,841 ग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोने के पेस्ट को विमान की टॉयलेट सीट के पीछे छिपाया गया था जिसकी कीमत ₹98 लाख है। दिल्ली कस्टम्स में सोना निकाले जाने का वीडियो 'X' पर शेयर किया है।