दिल्ली में विश्व कप मैच से पहले आईसीसी ने पल्मोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया से ली सलाह
दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनज़र सोमवार को श्रीलंका, बांग्लादेश के बीच होने वाले वनडे विश्व कप मैच को लेकर आईसीसी ने पल्मोनोलॉजिस्ट व एम्स (दिल्ली) के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से सलाह ली है। आईसीसी ने कहा, "गुलेरिया के मार्गदर्शन में वेन्यू टीम स्टेडियम के चारों ओर पानी के छिड़काव सहित राहत संबंधी कार्रवाई कर रही है।"