दिल्ली में 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम में आयोजित पहले 'वीर बाल दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा, "साहिबज़ादों की बहादुरी की मिसाल सदियों से प्रेरणा दे रही है।" उन्होंने कहा, "अगर हमें भारत को भविष्य में सफलता के शिखरों तक लेकर जाना है तो अतीत के संकुचित नज़रियों से आज़ाद होना होगा।"