दिल्ली में शख्स की उसकी ही कार से घसीटकर हत्या किए जाने को लेकर 2 लोग हुए गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने कार लूट का विरोध करने पर 43-वर्षीय कैब चालक की उसकी ही कार से 200-500 मीटर तक घसीटकर हत्या किए जाने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने बताया कि वह पैसेंजर के तौर पर कैब में बैठे और फिर उन्होंने चालक को धमकी देकर बाहर धक्का दे दिया था।