दिल्ली में शख्स ने अपनी पत्नी व 2 सालों पर की फायरिंग, तीनों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, रविवार को दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक 43-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और 2 सालों पर गोलियां चला दीं जिसमें तीनों की मौत हो गई। फायरिंग में आरोपी के एक साले की पत्नी भी घायल हो गई। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।