दिल्ली में शख्स ने प्रेमिका के पति की हत्या कर उसके शव को जलाया, हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के वज़ीराबाद में कथित प्रेमिका के पति की हत्या कर उसका शव जलाने के आरोप में 27 वर्षीय मुनीशद्दीन नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुनीशद्दीन और पीड़ित की पत्नी ने साथ मिलकर पीड़ित को मारने का षड्यंत्र किया था। बकौल अधिकारी, पीड़ित अपनी पत्नी को पीटता था जिससे उनके संबंध खराब हुए।