दिल्ली में शख्स ने फोन पर बात करने को लेकर पत्नी पर चाकू से किया हमला, हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार को एक शख्स ने फोन पर किसी से बात करने को लेकर पत्नी पर कई बार चाकू से हमला किया। उसकी बेटी द्वारा हमले का विरोध करने पर शख्स ने उसकी भी पिटाई की। पुलिस के अनुसार, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।