दिल्ली में शख्स ने युवती को पीटते हुए जबरन कैब में बिठाया, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में रात के समय एक युवती को पीटते और उसे जबरन कैब में बिठाते एक शख्स का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया, "दो लड़कों और एक लड़की ने रोहिणी से विकासपुरी के लिए उबर कैब...बुक की। रास्ते में दोनों में कहासुनी और हाथापाई हो गई...लड़की वहां से जाना चाहती थी।"