दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हो सकती है बारिश, आंधी चलने की भी है संभावना
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार (31 मई और 1 जून) को बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान या धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, इन दिनों में 25-35 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बकौल आईएमडी, 2 जून को भी शहर में बादल छाए रहने का अनुमान है।