दिल्ली में सड़क के ऊपर बने एलिवेटेड टैक्सी-वे से गुज़रता दिखा बोइंग 747 विमान
दिल्ली एयरपोर्ट के एलिवेटेड टैक्सी-वे से गुज़रते बोइंग 747 विमान का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सड़क पर गाड़ियां चलती हुईं और उसके ऊपर बने टैक्सी-वे से विमान गुज़रता हुआ दिख रहा है। 2.1 किलोमीटर लंबे इस टैक्सी-वे का उद्घाटन पिछले साल हुआ था जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट एलिवेटेड टैक्सी-वे वाला पहला भारतीय एयरपोर्ट बन गया था।