दिल्ली में सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों को लात मारने पर एसआई को किया गया निलंबित
दिल्ली पुलिस ने इंद्रलोक इलाके (दिल्ली) में सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों को लात मारने वाले सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार तोमर को निलंबित कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई की गई है और वीडियो में स्थानीय लोग पुलिसकर्मी से बहस करते हुए दिखे थे। बकौल दिल्ली कांग्रेस, इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।