दिल्ली में सब्ज़ी की तरह बिकता है तेज़ाब: छात्रा पर तेज़ाब से हमले के बाद मालीवाल
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक लड़के द्वारा 17-वर्षीय स्कूली छात्रा के चेहरे पर तेज़ाब फेंके जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने खुले में तेज़ाब की बिक्री पर रोक की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सब्ज़ियों की तरह तेज़ाब बिक रहा है और दिल्ली महिला आयोग रिटेल बिक्री को रुकवाकर रहेगा।