दिल्ली में सब्ज़ी खरीदने के दौरान हुए विवाद में शख्स ने ठेला चालक की पीट-पीटकर की हत्या
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक शख्स ने सब्ज़ी खरीदने के दौरान हुए विवाद में एक ठेला चालक को बुरी तरह पीट दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक ने अपना वाहन सब्ज़ी के ठेले के आगे खड़ा कर दिया था जिसे हटाने के लिए कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।