दिल्ली में सरकारी शराब की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की गई ₹30 लाख नकदी
दिल्ली के ख्याला इलाके में चोरों ने सरकारी शराब की दुकान की दीवार तोड़कर वहां घुसने के बाद ₹30 लाख की नकदी व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया, "आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए जांच की जा रही है...पड़ोसी दुकानदारों से भी पूछताछ की गई है।" बकौल पुलिस, मामला सोमवार को सामने आया था।