दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 1,032 नए केस, सक्रिय मामले 5,000 से हुए कम
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,032 मामले सामने आए जबकि पॉज़िटिविटी रेट 3.34% से बढ़कर 3.64% हो गया। इस दौरान दिल्ली में कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं हुई व सक्रिय मामलों की संख्या 5,202 से घटकर 4,928 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,306 मरीज़ रिकवर हुए और 28,386 टेस्ट हुए।