दिल्ली में सार्वजनिक शौचालय में मिला 3 साल के बच्चे का शव, जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि विवेक विहार के पास एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर गुरुवार को एक 3-वर्षीय बच्चे का शव मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। बकौल पुलिस, बच्चे के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और उन्हें यौन उत्पीड़न की आशंका है।