दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर अब नहीं लगेगा ₹500 का जुर्माना
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि अब दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर ₹500 का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। बकौल प्राधिकरण, यह आदेश 1 अक्टूबर से लागू माना जाएगा। इसके अलावा, कोविड-19 अस्पतालों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को भी इस साल के अंत तक बढ़ाया गया है।