दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंचा यमुना का पानी, राजघाट भी हुआ जलमग्न
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद बाढ़ का पानी गुरुवार रात को सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच गया। बकौल रिपोर्ट्स, नालों से पानी के बैकफ्लो के कारण जलभराव हुआ है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शुक्रवार सुबह राजघाट और दिल्ली के महत्वपूर्ण चौराहों में शामिल आईटीओ पर भी पानी भरा नज़र आया।