दिल्ली में स्कूल की इमारत की तीसरी मंज़िल से कूदी 12वीं की छात्रा, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित एक सरकारी स्कूल में मंगलवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल की इमारत की तीसरी मंज़िल से नीचे कूद गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा बेहद गरीब परिवार से है और उसके पिता कपड़े की दुकान में काम करते हैं।