दिल्ली में स्कूली छात्रा पर तेज़ाब से हमला करने वाले तीनों आरोपी पकड़े गए: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा के चेहरे पर तेज़ाब से हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। गौरतलब है, छात्रा अपनी बहन के साथ थी जब बाइक सवार लड़के ने उस पर हमला किया।
पीड़िता के पिता के मुताबिक, तेज़ाब लड़की की आंखों में चला गया है।