दिल्ली में स्मारक को गिराकर सरकारी आवास बनाने को लेकर आईएएस अधिकारी को मिला नोटिस
दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने 2007 बैच के (एजीएमयूटी कैडर) के आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय को 15वीं सदी के स्मारक को गिराकर सरकारी आवास बनवाने को लेकर नोटिस भेजा है। दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ राय के कार्यकाल में आवास बनाया गया। पठान काल का 'महल' और खिज़राबाद शहर का यह एकमात्र अवशेष जल विहार में था।