दिल्ली में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति का रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा अनावरण
दिल्ली की गीता कॉलोनी में बनाई गई हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति का आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अनावरण किया जाएगा। मूर्ति बनकर लगभग तैयार हो चुकी है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। मूर्ति के एक कंधे पर भगवान राम और दूसरे पर लक्ष्मण की मूर्ति बनाई गई है।