दिल्ली में हर कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति 2 अन्य को कर रहा संक्रमित: आईआईटी मद्रास की स्टडी
आईआईटी मद्रास के एक विश्लेषण के मुताबिक, दिल्ली की आर-वैल्यू इस हफ्ते 2.1 रिकॉर्ड हुई है जिसका मतलब है कि यहां हर संक्रमित व्यक्ति 2 अन्य को संक्रमित कर रहा है। हालांकि, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जयंत झा ने कहा कि एक और लहर की शुरुआत की घोषणा करना अभी जल्दबाज़ी होगी। बकौल विश्लेषण, भारत की आर-वैल्यू वर्तमान में 1.3 है।