दिल्ली में हर माह सुंदरकांड का पाठ कराने के एलान के बाद सीएम केजरीवाल ने किया पाठ
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले 'आप' द्वारा दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ कराने के एलान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाठ किया। सीएम ने पत्नी के साथ रोहिणी सेक्टर 11 के बालाजी मंदिर में हवन भी किया। गौरतलब है, हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।