दिल्ली में हाइड्रोजन कार में बैठे तेजस्वी यादव; बोले- नितिन जी ने सवारी करने को कहा है
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बिहार के उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली में एक कार में बैठते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह हाइड्रोजन कार है...केंद्रीय मंत्री नितिन (गडकरी) जी ने मुझसे इसकी सवारी करने के लिए कहा है।"