दिल्ली में फ्लाईओवर के पास बिखरे मिले महिला के शव के टुकड़े
दिल्ली में बुधवार सुबह एक महिला के कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले। पुलिस के मुताबिक, घटना गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास की है और उन्हें सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। बकौल पुलिस, महिला के शरीर के कटे हुए हिस्से कई जगह बिखरे हुए थे।