दिल्ली में होने वाले जी20 सम्मेलन के कारण 300 से अधिक ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
दिल्ली में होने वाले जी20 सम्मेलन के कारण 7-11 सितंबर के बीच 300 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने ट्रेनों की सूची जारी कर बताया है कि नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, तिलक ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि गोमती एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव किए गए हैं।