दिल्ली में होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में हुई 5 लोगों की हत्या
दिल्ली में होली के दिन बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की हत्या के मामले सामने आए। बकौल रिपोर्ट्स, महरौली में 32-वर्षीय व पंजाबी बाग में 34-वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि आया नगर में एक शख्स को गोली मारी गई। वहीं, मुंडका में आपसी विवाद में 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।