दिल्ली में ज़ब्त 50-किलो हेरोइन के मामले में अरेस्ट 4 आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए
शाहीन बाग (दिल्ली) में बुधवार को बरामद हुई हेरोइन के मामले में गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों को 7-दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। एनसीबी ने एक आवासीय परिसर से 50 किलोग्राम हेरोइन, 47 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ, नकद ₹30 लाख व अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो अफगानी और दो भारतीय नागरिक हैं।