दिल्ली में ₹1.40 लाख से भरे एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
नरेला (दिल्ली) में गुरुवार तड़के कुछ बदमाश सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ ले गए। पुलिस के मुताबिक, बैंक के मुंबई स्थित कमांड रूम से एटीएम तोड़ने और चोरी होने के संबंध में फोन पर जानकारी मिली थी और एटीएम में करीब ₹1.40 लाख थे। बकौल पुलिस, आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।