दिल्ली में ₹40 करोड़ कीमत की ड्रग्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 2 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ₹40 करोड़ कीमत की 6.2 किलो ड्रग्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी से 4 किलोग्राम व नाइजीरियन मूल के दूसरे आरोपी से 2.2 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुईं। बकौल पुलिस, इस सिंडिकेट के सदस्य हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में ड्रग्स तस्करी करते हैं।

Load More