दिल्ली मेट्रो के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर किया जाएगा गुरुग्राम सिटी सेंटर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि येलो लाइन पर स्थित हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। डीएमआरसी ने कहा, "सभी आधिकारिक दस्तावेज़ों, साइनेज, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और क्रमश: इन्हें बदला जाएगा।"

Load More