दिल्ली मेट्रो में 16 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट

पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में 16-वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है और उसकी पहचान 28-वर्षीय जितेंद्र गौतम के रूप में हुई है। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि आरोपी शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट पर उंगली रगड़ी थी।

Load More