'दिल्ली मेट्रो में अल्कोहल की 2 सील्ड बोतल ले जा सकते हैं': यात्री के सवाल पर डीएमआरसी
ट्विटर पर एक यूज़र ने दिल्ली मेट्रो को टैग करके पूछा, "क्या हम ब्लू लाइन पर अल्कोहल की सील्ड बोतल ले जा सकते हैं?" इस पर दिल्ली मेट्रो ने कहा, "मेट्रो की सभी लाइन में एक व्यक्ति अल्कोहल की 2 सील्ड बोतल अपने साथ ले जा सकता है।" हालांकि, मेट्रो परिसर के अंदर अल्कोहल पीना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।