दिल्ली मेट्रो में आपस में भिड़ीं 2 महिलाएं और की धक्कामुक्की, कहा- 'तुम्हारे बाप की है मेट्रो?'
दिल्ली में कथित तौर पर खड़े होने की जगह को लेकर 2 महिलाएं आपस में भिड़ गईं और घटना के सामने आए वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे से धक्कामुक्की करती हुई कह रही हैं, "तुम्हारे बाप की मेट्रो है?" वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे को 'बदतमीज़' भी कह रही हैं। एक महिला यह भी कहती दिखी, "पीछे हट जा...नहीं तो दूंगी एक।"