दिल्ली मेट्रो में कल सर्वाधिक 71.09 लाख लोगों ने किया सफर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि दिल्ली मेट्रो में मंगलवार (13 फरवरी) को 71.09 लाख लोगों ने सफर किया जो एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों का रिकॉर्ड है। बकौल डीएमआरसी, इससे पहले दिल्ली मेट्रो में सितंबर 2023 में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या दर्ज हुई थी। डीएमआरसी ने कहा, "दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने के लिए शुक्रिया।"