दिल्ली मेट्रो से जुड़ेंगे ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एयरपोर्ट, बनेगी नई मेट्रो लाइन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो लिंक के निर्माण के लिए डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित रूट से जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के माध्यम से दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।