दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में छात्र की चाकू से गोदकर की गई हत्या
दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा, "आरोपी और पीड़ित क्लास करने आए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।" आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी तलाश की जा रही है।