दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आरजेडी सांसद मनोज झा का लेक्चर किया रद्द
आरजेडी सांसद मनोज झा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी पर 4 सितंबर को होने वाले उनके लेक्चर को बिना वाजिब कारण बताए रद्द करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मैं उस विश्वविद्यालय का शिक्षक हूं। कार्यक्रम नहीं केवल मेरा लेक्चर रद्द किया गया है। मैं आहत हूं।" उन्होंने सरकार से यूनिवर्सिटी के इस कदम की जांच कराने की मांग की है।