दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 10 राज्यों/यूटी में 5 दिनों में बारिश का अनुमान, सूची जारी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में अगले 5-दिनों में और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में अगले 3-दिनों में छिटपुट व व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 5-दिनों में बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में कुछ जगह इस दौरान भारी बारिश हो सकती है।