दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्टाफ रूम में 2 रेलवे कर्मचारियों ने 30 वर्षीय महिला का किया गैंगरेप
दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्टाफ रूम में रेलवे के 2 कर्मचारियों ने 30-वर्षीय महिला का कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान रेलवे के दो अन्य कर्मचारी कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। बकौल पुलिस, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को एक आरोपी पिछले दो साल से जानता था।