दिल्ली व आसपास के इलाकों में आया 3.8 तीव्रता का भूकंप
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में बीती रात करीब 1:19 पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र झज्जर (हरियाणा) से 12 किलोमीटर दूर ज़मीन के 5 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।