दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार केस में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली ज़मानत
दिल्ली के एक कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में बुधवार को 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को ज़मानत दे दी है। अमानतुल्लाह की टीम ने ज़मानत मिलने के बाद ट्वीट किया, "सच की जीत हुई।" गौरतलब है, इस मामले में दिल्ली पुलिस की ऐंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने अमानतुल्लाह को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया था।