दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने केसीआर की बेटी कविता को हिरासत में लिया: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व बीआरएस एमएलसी के कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने हिरासत में लिया है। 'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईडी पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली ला रही है। ईडी व आयकर विभाग ने शुक्रवार को हैदराबाद में कविता के ठिकानों पर छापेमारी की थी।